राशिफल आज 21 दिसंबर 2022: वृषभ और वृश्चिक राशि में धन लाभ के योग, देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल आज 21 दिसंबर 2022: वृषभ और वृश्चिक राशि में धन लाभ के योग, देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल आज 21 दिसंबर 2022: वृषभ और वृश्चिक राशि में धन लाभ के योग, देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल 21 दिसंबर पंचांग गणना के अनुसार वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। दरअसल आज चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध धन योग बन रहा है साथ ही इसका प्रभाव अनुराधा नक्षत्र पर भी रहेगा। ऐसे में जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन।

बुधवार 21 दिसंबर आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में दिन-रात भ्रमण करेगा। ऐसे में आज चंद्रमा और मंगल का समसप्तक योग बनेगा। इसके साथ ही आज विशाखा के बाद अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। वहीं शुक्र की तुला राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: दिन महत्वपूर्ण रहेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। हालांकि आज कुछ रुके हुए कामों के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी भी कानूनी कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी, तभी आप उसमें आगे बढ़ेंगे, नहीं तो मुश्किलें आ सकती हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई भी पार्ट टाइम वर्क करने की योजना बना रहे है, तो आप इसमें सफल होंगे।

वृषभ राशि: दिन लाभदायी रहेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की का रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बाद आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी काम को पूरा करने से पहले उसे किसी से शेयर न करें। साथ ही आज परिस्थिति कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हो, आपको इस समय क्रोध करने से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ रही थी, वह भी आज दूर हो जाएगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा।

मिथुन राशि: रिश्तों में दिन अच्छा रहेगा

मिथुन राशि के जो जातक किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और अपने प्यार में डूबे हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई विशेष जानकारी आपको मिल सकती है, जिसे आप लोगों के सामने प्रकट करना पसंद नहीं करेंगे। आप अपनी शान की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य ही आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आज अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो आपके लिए परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी कला को निखारने का एक और मौका मिलेगा। तो आज ही अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाएं। कारोबारी लोग कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखकर अच्छा नाम कमाएंगे। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा न करें। नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। आज घर के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल किसी पुराने लेन-देन को समय रहते ही निपटा लें।

सिंह राशि: समय पर काम पूरा करें

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से काम करना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ जिम्मेदारियां ली हैं तो उन्हें समय रहते पूरा कर लें। नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। परिवार में किसी वाद-विवाद को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा और आज आपको अपने किसी काम के लिए ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन छोटे व्यापारियों को अपनी इच्छा के अनुसार लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि: दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। अपने आसपास के लोगों पर आज ज्यादा भरोसा न करें, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो वहां के लोग आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से बहसबाजी न ही करें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। आज आप दान-पुण्य के कार्यों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे। छात्र खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर सकते हैं। यदि आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है और व्यापारियों को अपना ध्यान किसी एक योजना पर केंद्रित करना चाहिए, तभी वे उसे पूरा कर पाएंगे।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई बदलाव लाने वाला है। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ आपका कहीं भी घूमने का प्लान बन सकता हैं, ऐसी स्थिति में सभी से विचार विमर्श करके ही कहीं घूमने जाए। आप अपने परिजनों को किसी बात के लिए राजी करने में सफल रहेंगे। अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करके आप अच्छा महसूस करेंगे और परिवार में छोटों के लिए कुछ उपहार लेकर भी आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि: उतावलेपन से बचें, लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के मन में आज किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के सेवानिवृत्त होने के कारण रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। आपका कोई दोस्त आपके लिए आपकी पसंद की कोई चीज ला सकता है। किसी कानूनी मसले को आज जल्दी से निपटाने की कोशिश करें। आपकी राशि में राशि स्वामी मंगल के साथ चंद्रमा की दृष्टि संबंध आज आपको आर्थिक लाभ दे सकता है, लेकिन आपको जल्दबाजी नहीं बल्कि धैर्य से काम लेना होगा।

धनु राशि: ग़लतफ़हमी का शिकार होने से बचें

धनु राशि के जातकों को आज किसी गलतफहमी का शिकार होने से बचने की सलाह दी जाती है। नहीं तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में किसी से आपकी प्रतिस्पर्धा है तो उनसे सावधान रहें। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। क्योंकि आपका कुछ पैसा फंस सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी। निवेश संबंधी मामलों में आज किसी बड़े से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि: अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी

मकर राशि के जातकों की आज अध्यात्म में अपनी रुचि बढ़ाने में लगे रहेंगे साथ ही आज के दिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद में पड़ने से भी बचना होगा। इतना ही नहीं आज आपको कुछ रोमांचक लोगों से मिलने का मौका भी मिल सकता है। बिजनेस में मन की बात किसी से शेयर न करें, नहीं तो वे इसका फायदा उठा सकते हैं। संतान के लिए आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ चल रही अनबन बातचीत से खत्म होगी। आज आपको छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

कुम्भ राशि: दिन बहुत फलदायी रहेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। आज उम्मीद से अधिक धन मिलने से वे खुश नहीं रहेंगे और काफी हद तक अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। लेकिन आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है, नौकरीपेशा जातक इसमें बदलाव चाहते हैं तो उनकी भी यह इच्छा आज पूरी होगी। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि: दिन मिलाजुला रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जिससे आपको बेहद खुशी होगी। इस दौरान यदि आप कुछ गलत निवेश करने से भी परहेज नहीं करते हैं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। फिलहाल आप दूसरे की बातों में ज्यादा न आएं। नहीं तो वे आपको कुछ बुरा कह सकते हैं। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिन का कुछ समय आप अपने माता-पिता की सेवा में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।